कातिल

 मैं हमेशा सोचता था की मेरी कहानियाँ में हमेशा फ्लैशबैक क्यूँ होता है। मगर उस दिन कुछ ऐसा हुआ की मुझे समझ मे आया की हमारी पूरी जिन्दगी ही फ्लैशबैक पर टिकी है फिर ये तो महज़ कहानियाँ है।

____________

मैं अपने ऑफ़िस कैन्टीन में बैठा अपनी अगली कहानी के बारे में सोच रहा था की तभी किसी ने पुछा, “क्या मैं यहाँ बैठ सकती हूँ?”
जब मैने सर उपर किया तो देखा की एक लड़की खड़ी थी। घुंघराले बाल सांवली सी आँखो में काजल काफ़ी खुबसूरत लग रही थी।
“जी बैठिए।”,मैनें कहाँ।
वैसे अपनी सोच मे रुकावट आने से मै थोड़ा अनमना जरुर था मगर मैने उसे बैठने दिया।
“मुझे आपसे कुछ बात करनी है। आप राहुल जी है ना?” उसने कहाँ।
“जी कहिये।” और मै कहता भी क्या।
“यहाँ नहीं कही बाहर चलते है।” (समय भी कैसे खुद को दोहराता है)
“जी।” मैने कहाँ और फिर हम अपने ऑफ़िस के बाहर वाले गार्डन में आ गये।

“जी कहिये क्या बात थी।”
“मैं आरती हूँ। मैने दो हफ्ते पहले ही ऑफ़िस ज्वाईन किया है। मैने आपकी लिखी किताबें और कवितायेँ पहले भी पढ़ी हैं। फिर मैनें यहाँ के कुछ लोगो से भी आपके बारे में पुछा सबने आपकी बहुत तारिफ की। पिछ्ले दो दिनों से मैं बस आपके बारे मे ही सोच रहीं हूँ। मुझे आपसे प्यार हो गया है।”

मेरे लिए वो नाम ही काफ़ी था उन कड़वी यादों को दोबारा से जेहन मे लाने के लिए। फिर इसने तो मोहब्बत का जिक्र कर दिया। मैं एकदम से स्थिर हो गया बिलकुल शांत। मेरा दिल जैसे अवाज ही नहीं कर रहा था। इतना सन्नाटा मैने जिन्दगी मे दुसरी बार महसूस किया था। मैं जाकर बैंच पर बैठ गया। वो भी आकर मेरे बगल मे बैठ गयी।

“देखीये आप जाईये यहाँ से। आप मेरे बारे में कुछ नहीं जानती।”,मैनें कहाँ।
“मैं सब जानती हूँ राहुल जी।”,कहते हुए उसने मेरा हाथ पकड़ लिया।
“प्लीज़, आप कुछ नहीं जानती। अगर जानती तो यहाँ नहीं होती।” यह कहकर मैने उसका हाथ झटक दिया और वहाँ से दौडता हुआ निकला। मै सीधा ऑफ़िस गया और छुट्टी की अर्जी देकर घर चल दिया।

मगर अब मेरे दिलो-दिमाग को चैन कहाँ। बरसों बाद पुराने जख्म कुरेदे गये थे अब दर्द तो होना ही था। मैं घर पहुँचा और सोफे पे लेट गया। यादों के अन्धेरे मुझे आगोश मे लेते गये।

_____________

2 साल पहले…

“भाई तू आ रहा है ना नेपाल टूर पे?”,राघव ने पुछा।
“आ… आरती आ रही है क्या?”
“हाँ भाई सुना तो है। मगर ऑफ़िस के सारे लोग नहीं आ रहे।”

सारे लोगो से मुझे क्या लेना देना मुझे तो बस आरती से मतलब था। मैं मन ही मन सोच रहा था इस ट्रिप पर तो उसे अपनी दिल की बात बता ही दूँगा। फिर चाहे जो भी हो वो हाँ करे या ना।
मैनें एक लड़की से पुछा जो हमारे ऑफ़िस मे ही थी,”तुमलोग सब ट्रिप पे आ रही हो ना?”
“हाँ लगभग सभी आ रहे है मगर…”
“मगर क्या?”
“शायद चंद्रिका और सोनाली ना आये।”
“और…..आरती?”
“वो आ रही है। मुझे पता था तुम्हे बस उससे ही मतलब है।”
“अरे नहीं ऐसा कुछ नहीं हैं।”,मैने शर्माते हुए कहा।

मेरा दिल ये सुन कर खुश हो गया। अब तो ट्रिप की तैयारी करनी है भाई। हमे दो दिनो बाद जाना था। मैने सारी तैयारियाँ कर ली।
हम सब नेपाल के लिए निकल गये। सभी इतने खुश नज़र आ रहे थे खासकर वो क्युंकि मेरा पुरा ध्यान तो उसी पर था। हमलोग नेपाल पहुंचे। हमने होटल पहुंच कर सामान रखा और आराम किया। अगले दो तीन दिनो तक हम सब आस पास की जगहे घूम कर आये। फिर हम सब ने मिलकर माउंटेनियरिंग करने का सोचा। हमने सारी चीजे जमा की जैसे रस्सी, ऑक्सिजन, मैप, कम्पस। फिर हमने वहाँ की ऑथोरिटिज से परमिसन ली और माउंटेनियरिंग करने निकल पड़े।

रास्ता काफ़ी मुश्किल था। कुछ उचाईं तक तो हम गाड़ी से गये फिर हमे पैदल जाना था। हम ग्रुप मे बट गये। खुशकिस्मती मेरी मैं राघव, आरती, सुनील और सौम्या एक ही ग्रुप मे थे। हमने सफ़र सुरु किया। धीरे धीरे हम उपर चढ़ने लगे। पहाड़ पर अब पत्थर की जगह बर्फ दिखने लगी थी। हालांकि रास्ता काफ़ी खतरनाक था मगर हम बढते रहे। रात होने लगी तो हमने रुकने का इन्तजाम किया और टेन्ट लगा लिया। राघव ने आग जला ली, हमारे पास खाना तो था ही। मैने सोचा यही सही मौका हैं अपने दिल की बात बोलने का।

“आरती तुमसे कुछ बात करनी है।”,मैने कहाँ।
“हाँ बोलो।”
“यहाँ नहीं कही और चलते हैं।”
“अच्छा चलो।”
हम चलते चलते पहाड़ी के चक्कर लगा रहे थे।
“अब बोलोगे भी क्या बात है?”,आरती ने पुछा।
“आ….आरती, आ…आरती मैं वो”
“क्या आ….आरती लगा रखा है साफ साफ कहो ना।”
“मैं तुमसे प्यार करता हूँ आरती!”
“सच?”,आरती चौंकते हुए बोली।
मैने उसके चेहरे पर जो मुस्कुराहट देखी उससे मुझे यकिन हो गया की वो भी मुझे पसंद करती है।
“हाँ आरती सच।”
“तुम भी बिलकुल बुद्धू हो कितना टाईम लगा दिया बोलने में।”,इतना कहकर उसने एक बर्फ का गोला मुझपर फेंका और भागने लगी।
“आरती रुको।”,खुशी तो मुझसे बरदास्त नहीं हो रही थी। और मै भी उसके पीछे बर्फ लेकर भागने लगा। अचानक आरती का पैर फिसला और वो लुढकने लगी। मै उसकी ओर भागा।
“आरती आरती…”,मगर वो रुक ही नहीं रही थी। वो पहाड़ के कोने पर पहुंची थी की मैनें उसका हाथ थाम लिया।
“आ… आरती”,मैं जोर जोर से चीख रहा था। राघव, सौम्या और सुनील भागते हुए आये। मगर तबतक आरती मेरे हाथ से छुट चुकी थी और मै पागलों सा बैठा उस खाई की ओर एकटक देख रहा था। मेरा दिमाग सुन्न पड़ चुका था।
इसके आगे मुझे बस इतना याद है की अगले दिन हमे आरती की लाश मिली थी। मै वापस आते वक़्त पुरे रास्ते कुछ नहीं बोला। उसके बाद मैने अपने जुबान पर उसका नाम तक नही लाया।
हाँ मै उसका कातिल हूँ। मेरी गलती की वजह से आज वो इस दुनिया मे नहीं हैं।

___________

अगले दिन जब मै ऑफ़िस गया मैने सीधे जाकर आरती से बात की।
“देखो आरती मै अपनी जिन्दगी मे आपनी यादों के सहारे ही खुश हूँ प्लीज़ मेरी जिन्दगी से दूर रहो।”

आरती ने कुछ बोला नहीं मगर उसका चेहरा उतरा हुआ सा लग रहा था पर मेरे पास ये सब सोचने का वक़्त कहाँ था।
उस दिन मैने उस नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया और दुसरे शहर चला आया। अब मै बस एक लेखक हूँ। और शायद ये आरती की यादें हाय है जो लिखने का सबब देती है।
*****************

Comments

Popular posts from this blog

पोस्ट बॉक्स

एक डरावनी कहानी

तस्वीर और कविताएँ